{"_id":"5be47a47bdec22694e6b7f2f","slug":"81541700167-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके अस्पताल में गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके अस्पताल में गर्भवती की मौत
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके अस्पताल में गर्भवती की फिसलने से मौत
फरीदाबाद। एक गर्भवती महिला की बृहस्पतिवार को बीके सिविल अस्पताल में मेडिकल वार्ड में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के गिरते ही उसे खून की उल्टियां होने लगी थीं। वक्त पर उसे कोई उपचार नहीं मिल सका। मेडिकल स्टाफ भी देर से पहुंचा। इस संबंध में कार्यकारी सीएमओ डॉ. बीर सिंह सहरावत का कहना है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है। 2 नवंबर को महिला बिना किसी डॉक्टरी परामर्श के अस्पताल से चली गई थी। अचानक बृहस्पतिवार सुबह इमरजेंसी में आई तो भर्ती कराया गया। इस दौरान गर्भवती का पैर फिसला और वह फर्श पर गिर गई और उसने दम तोड़ दिया। सीएमओ ने कहा कि महिला की मेडिकल हिस्ट्री जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इस मामले का वीडियो वायरल होने पर अस्पताल प्रशासन को जानकारी मिली। ब्यूरो