फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अफगानी छात्र डीएम से मिले

अफगानी छात्र डीएम से मिले

Sat, 06 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अफगानी छात्र डीएम से मिले
शारदा विवि में छात्रों के विवाद का मामला
विज्ञापन


बाहरी नेताओं पर एनएसए के कार्रवाई के निर्देश
- डीएम से मिलने पहुंचा अफगान और कश्मीरी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल
नोएडा। शारदा विवि में हुए छात्रों के विवाद के मामले में जिलाधिकारी ने हिंदु युवा वाहिनी के दीपक शर्मा और गौरक्षा दल के वेद नागर के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार अफगान और कश्मीरी छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी बीएन सिंह से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्रों ने अपनी जान को खतरा बताया। डीएम ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। डीएम ने एसडीएम सदर राजपाल सिंह और सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव को कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। साथ ही विवि को अपने स्तर से जांच कर बिना आईडी के किसी को भी प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा गार्डों की संख्या भी शुक्रवार शाम को बढ़ा दी है।


विवि में बढ़ेगी सीसीटीवी कैमरों की संख्या
शुक्रवार को एसडीएम और सीओ ने विवि प्रबंधन और छात्रों के अलावा स्टाफ के साथ बैठक की। जिसमें परिसर में उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया जहां अभी कैमरे नहीं लगे हैं। एसडीएम ने नॉलेज पार्क थाना प्रभारी निरीक्षक को विवि में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed