{"_id":"5bafc4cf867a55013e75cd39","slug":"81538245839-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद------
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद
नहीं हुई सुनवाई तो खुद संभाली कमान
सेक्टर-46 में आरडब्ल्यूए ने कुछ समस्याओं का किया समाधान, कई दिक्कतें अब भी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अक्सर आपने सेक्टर के लोगों को प्राधिकरण की शिकायत करते सुना होगा कि वह कुछ नहीं कर रहे हैं। लेकिन सेक्टर-46 की कहानी कुछ अलग ही है। दरअसल, यहां के लोगों ने जब देखा कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। तो वह खुद की व्यवस्था सुधारने में जुट गए। शुरुआत सुरक्षा से की गई। रात के समय यहां निजी कंपनी के दो गार्ड हथियारों से लैस होकर पूरे सेक्टर में गश्त लगाते हैं। खेलकूद की व्यवस्था खुद कर ली गई है। सीसीटीवी लगाने का काम जारी है।
यह काम किसी एक ने नहीं बल्कि यहां रहने वाले व्यापारी, उद्यमी, अधिकारी व सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान से हुआ है। खास बात यह कि आरडब्ल्यूए सेक्टर के हर व्यक्ति की देखभाल का जिम्मा खुद उठा रही है। अध्यक्ष टीसी गौड़ व व्यापारी नेता नरेश कुच्छल ने बताया कि सेक्टर में 25 लोगों की टीम मार्निंग वॉकर के नाम से गठित की गई है। जो सेक्टर के हित के लिए काम करती है। लोगों को असुविधा न हो, लिहाजा लोगों ने खुद के खर्च पर सुविधाओं को अपनाया है। आरडब्ल्यूए ने कंप्यूटर लैब, पार्क में गजीबो हट की मरम्मत अपने पैसों से कराई है। गार्ड रूम अलग से बनवाया है।
बैडमिंटन व टेबिल टेनिस कोर्ट बनवाया
सामुदायिक केंद्र में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की पहल निवासी राजीव कुमार ने की। उन्होंने बताया कि वह सीएजी में कार्यरत हैं। राजीव राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुके हैं। नौकरी के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। यहां टेबिल टेनिस कोट भी है। सेक्टर के सभी लोग बैडमिंटन व टेबिल टेनिस में प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए खास व्यवस्था
सेक्टर में 162 से 450 वर्ग मीटर के करीब 866 मकान हैं। 70 फीसदी मकानों में लोग रह रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने बुजुर्गों की टोली तैयार की है। सुबह व शाम बुजुर्ग कम्यूनिटी सेंटर जाते हैं। वहां उनके खेलने व चाय पानी की व्यवस्था की गई है। हर माह हवन किया जाता है। जिसका जन्मदिन होता है वह सबको पार्टी देता है। बुजुर्ग अनुभवों को बांटते हैं। युवाओं को सीख भी देते हैं। अगर किसी के घर में कोई देखभाल करने वाला नहीं होता है तो सभी बुजुर्ग मिलकर उसकी मदद करते हैं।
बच्चों के भविष्य व फिटनेस के चलते सामुदायिक केंद्र में बैडमिंटन व टेबिल टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया गया है। समय-समय पर टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है।
टीसी गौड़, आरडब्लूए अध्यक्ष सेक्टर-46
मुख्य गेट के साथ-साथ अन्य दो गेटों की मरम्मत कराई गई है। पार्क में बने गजीबो हट टूट गए थे। जिसका निर्माण आरडब्ल्यूए ने कराया है। साथ ही रास्ता भी बनवाया है।
राजीव कुमार, निवासी सेक्टर-46
समय-समय पर सेक्टर के लोगों ने कई सुविधाएं अपनाई हैं। लेकिन नालियों के जाम होने और अतिक्रमण से काफी परेशानी हो रही है। जिसका निस्तारण प्राधिकरण द्वारा कराया जाना चाहिए।
नरेश कुच्छल निवासी सेक्टर-46
चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते सीसीटीवी सोसायटी के फंड से लगाया गया। कंट्रोल रूम के साथ-साथ सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
गिरिराज अग्रवाल, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सेक्टर-46