फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मुख्य चौक का नामकरण बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुख्य चौक का नामकरण बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चौक का नामकरण बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुख्य चौक के नामकरण पर एसडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। नगर के मुख्य पटौदी चौक का नामकरण बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर करवाने के लिए बृहस्पतिवार को नगरपालिका की चेयरमैन सहित सभी पार्षदों ने एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम डॉ. चिनार को सौंपते हुए मांग की गई कि चौक का नाम डॉ. भीमराव रखा जाए और चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। एसडीएम ने जल्द इस मांग को लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

दलित समाज के लोग काफी समय से पटौदी चौक का नामकरण भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम करने की मांग की जा रहीं है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। नगरपालिक उपाध्यक्ष कर्मसिंह का कहना है कि समाज के लोग इस मांग को लेकर पूर्व में भी तहसीलदार को ज्ञापन देकर चौक का नामकरण बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन उसपर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनीता गर्ग, पार्षद सुदेश देवी, उदय चंद, पोप सिंह, माया, प्रकाशीदेवी, सुदंरवती, वाइस चेयरमैन कर्मसिंह, डॉ. ज्योति सैनी, सहित सभी पार्षदों ने एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पटौदी चौक का नामकरण बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर करवाने व उसकी प्रतिमा लगवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पार्षद व दलित समाज के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed