फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8 arrested while mining in Yamuna Authority area

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में खनन करते 8 गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
8 arrested while mining in Yamuna Authority area
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में खनन कर रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कविराज निवासी गांव मुठरह थाना जेवर, रविंद्र निवासी गांव मुंहफाड़ थाना दनकौर, जगदेव व देवेंद्र निवासी गांव रौनीजा थाना रबूपुरा, सौरभ निवासी गांव इनायतपुर थाना ककोड़ बुलंदशहर, विकास निवासी गंधौर थाना हिमपुर दीपा बिजनौर, जगदेव निवासी गांव बेगमबाद थाना जेवर और संतोष कस्बा कोठला जिला मोतीहारी बिहार के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि खनन माफिया के इशारे पर बड़े स्तर पर मिट्टी चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रबूपुरा थाना प्रभारी दिनेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि रौनिजा अंडरपास के पास प्राधिकरण की भूमि पर खनन मिट्टी चोरी की जा रही थी। पुलिस ने खनन संबंधित कागज दिखाने को कहा, लेकिन वहां मौजूद किसी के पास कागज नहीं थे। इस पर पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक रिंकू कुमार, श्यामसुंदर और वरिष्ठ प्रबंधक विश्वास कुमार त्यागी ने मौके पर पड़ताल की। साथ ही खनन संबंधी कोई ठेका नहीं होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों पर खनन अधिनियम और एनजीटी के नियमों के उल्लघंन के तहत केस दर्ज कर पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया है। खनन से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

टॉप-10 सूची का बदमाश 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने बदमाश मोहित चौहान दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश को पुलिस की टीम ने रविवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे कोतवाली की पुलिस टीम ने शनिवार रात को चेकिंग के दौरान रायपुर पुस्ता रोड के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान गोवर्धनपुर सेक्टर-128 निवासी मोहित के रूप में हुई। बदमाश कोतवाली एक्सप्रेसवे के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है। इसके खिलाफ लूट, डकैती से लेकर आर्म्स एक्ट समेत अन्य आरोपों में 26 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी दूसरे शहरों और प्रदेशों से गांजा लाकर नोएडा व आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed