{"_id":"65ec755603277299c10d1e69","slug":"76-thousand-crore-budget-passed-in-delhi-assembly-noida-news-c-340-1-del1011-42075-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली विधानसभा में 76 हजार करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली विधानसभा में 76 हजार करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
बिजली, बस-पानी में मिलती रहेगी छूट, महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76 हजार करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लग गई। इससे पहले सत्ता पक्ष ने चर्चा कर बजट को जनता के हित का बताया। वहीं, विपक्ष इस पर अपनी बात नहीं रख पाया। शनिवार को पानी की चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया था।
पास किए गए बजट से दिल्ली में बन रहे आठ फ्लाईओवर का काम पूरा होगा। बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई है। इसमें 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे। योजना के तहत बजट में दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना का लाभ सरकारी नौकरी, पेंशन और आयकर भरने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगी। बजट में बिजली-पानी में छूट व बसों में मुफ्त यात्रा समेत कई पुरानी योजनाओं को जारी रखा गया हे। बजट में सरकार ने शिक्षा को फिर से प्राथमिकता देते हुए इसके लिए 16,396 करोड़ रुपये का बजट रखा है। स्वास्थ्य पर 8685 करोड़ व परिवहन व्यवस्था पर 5702 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।