{"_id":"5bfadebbbdec2241836bab1a","slug":"71543167675-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की फोटो देख बोला, चार साल पहले की थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की फोटो देख बोला, चार साल पहले की थी हैवानियत
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम की फोटो देख बोला, चार साल पहले की थी हैवानियत
गुरुग्राम। सेक्टर-66 में तीन वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी सुनील को रिमांड पर लेकर दिल्ली व ग्वालियर पुलिस भी पूछताछ कर रही है। ग्वालियर पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के माध्यम से एक नाबालिग की फोटो आरोपी को दिखाई जिसे देखते ही आरोपी ने बोला की 4 साल पहले इससे ग्वालियर में हैवानियत की थी। आरोपी से पूछताछ की गई। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ग्वालियर पुलिस वापस लौट गई। उधर, दिल्ली पुलिस ने भी पूछताछ कर दिल्ली से जुड़े मामलों में तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
सूत्रों की मानें तो गुरुग्राम पुलिस की रिमांड पूरी होते ही दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ प्रोडक्शन वारंट पर ले जाएगी। इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस सोमवार को आरोपी को लेकर दिल्ली जाएगी। यहां आरोपी द्वारा बताए गए स्थान की निशानदेही भी करवाई जाएगी। उधर, एसआईटी ने गुरुग्राम के मामलों में परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सबूत एकत्र करने के बाद उनका क्राइम सीन से मिलान भी कर लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं जिसके बाद जल्द अदालत में चालान पेश किया जाएगा। उधर, एसआईटी ने मामले में आला अधिकारियों के माध्यम से केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की सिफारिश की है।
सेक्टर-66 निवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने महोबा उत्तर प्रदेश निवासी सुनील (20) को गिरफ्तार कर 8 दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने रिमांड के दौरान 10 वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। मंगलवार को आरोपी की रिमांड पूरी हो रही है। शुक्रवार को पुलिस उसे लेकर झांसी, ग्वालियर, महोबा, अलवर गई थी। यहां निशानदेही पर पुलिस ने कपड़े बरामद किए।