{"_id":"5bf98e30bdec2241c63652d7","slug":"71543081520-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को आगे कर चुनाव लड़ेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को आगे कर चुनाव लड़ेगी आप
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को आगे कर चुनाव लड़ेगी आप
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के विकास मॉडल खासतौर पर स्कूलों की स्थिति एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए खोले गए मोहल्ला क्लीनिक को आगे करके हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली से आप के आए अन्य नेताओं ने गुरुग्राम में स्कूल-अस्पताल रैली में संकेत दिए। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य तौर पर सरकारी स्कूलों में सुधार एवं निजी स्कूलों पर लगाम और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए खोले गए मोहल्ला क्लीनिक पर जोर दिया।
रैली में अरविंद केजरीवाल ने अपने पैतृक राज्य के निवासियों के दिल को छूते हुए आह्वान किया कि वह एक बार दिल्ली आकर देखें, उनके बेटे ने क्या कमाल कर रखा है। उनके शासन में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो गया है। निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों की स्थिति शिक्षा के स्तर से लेकर सुविधाओं के मामले में काफी बेहतर है। इतना ही नहीं, निजी स्कूलों को लूट मचाने नहीं दी जा रही है। तीन साल से फीस बढ़ाने नहीं दी है और अगर किसी स्कूल ने फीस बढ़ा दी थी तो अभिभावकों को बढ़ी हुई फीस वापस दिला दी।
उन्होंने ऐलान किया कि हरियाणा में सरकार बनने के बाद दिल्ली की भांति सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा और निजी स्कूलों पर फीस के मामले में लगाम लगाई जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से अपील की कि एक साल और भुगत लो, फिर दिल्ली की तरह हरियाणा के निजी स्कूलों से पूरा हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए हरियाणा पुलिस से आह्वान किया कि वह ऑटो वालों को परेशान न करें और प्रशासन शीतला माता कॉलोनी में लोगों को वैकल्पिक स्थान मुहैया कराए बिना मकान नहीं तोड़े अन्यथा आप कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा। उनकी भांति मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली मॉडल आगे करके भाषण दिया।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि आज जनता जाति एवं धर्म की बजाय स्कूल-अस्पताल की स्थिति पर चर्चा होने की राजनीति चाहती है। इस मुद्दे पर रैली में आई भीड़ मोहर लगा रही है। मगर कांग्रेस एवं भाजपा के नेताओं ने स्कूल एवं अस्पतालों को व्यापार बना रखा है। उनका यह व्यापार दिल्ली में बंद हो चुका है। हरियाणा में भी सरकार बनाते ही बंद कराएंगे। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद, दिल्ली से आप के विधायक गुलाब सिंह यादव, आप हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी और जिला अध्यक्ष महेश यादव ने भी दिल्ली मॉडल से जनता को अवगत कराया।