{"_id":"5bf360aabdec2269475362d7","slug":"71542676650-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया शुरू
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया शुरू
नोएडा। सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर निकलने के बाद एजेंसी का चयन हो पाएगा। इसके अलावा सेक्टर-126 में एक्सप्रेसवे पर बनने वाले अंडरपास के लिए अभी टेंडर आमंत्रित नहीं किए गए हैं। डीएससी रोड पर एलिवेटेड रोड के लिए एस्टिमेट फाइनल होना बाकी है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इन सभी प्रोजेक्ट पर दिसंबर में काम शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चिल्ला एलिवेटेड रोड के लिए यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन के साथ अगले दस दिन में नोएडा प्राधिकरण एमओयू साइन कर सकता है। इसके बाद इसका काम भी शुरू हो जाएगा। ब्यूरो