{"_id":"5beef7ddbdec22077547ad4f","slug":"71542387677-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल गांव से 11 गौधन बरामद, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल गांव से 11 गौधन बरामद, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नांगल में गोवंश पकड़ी
पुन्हाना/नगीना। थाना नगीना के अधीन गांव नांगल मुबारिकपुर में आए दिन गोहत्या के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और लगातार पुलिस गोधन बरामद करने में कामयाब हो रही है। बृहस्पतिवार को भी नगीना पुलिस ने गांव से भारी मात्रा में गोवध के लिए लाए गोधन को बरामद कर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरामद गायों को पुलिस ने गोशाला भेज दिया है। जांच अधिकारी एसआई हरदेव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नांगल गांव में बड़ी मात्रा में गोधन को गौकशी करने की नीयत से राजस्थान ले जाया जा रहा है तो पुलिस टीम ने बताए हुए स्थान पर छापा मारते हुए मौके से 9 गाय, 2 बैल, 2 बछडों को गौ तस्करों से मुक्त करा लिया। फिलहाल सभी गायों को संगेल गौशाला भेज दिया है। गौहत्या अधिनियम के तहत रिज्जू , सोयल, रक्की, अनवर, भोलू जाति कुरैशी निवासी नांगल मुबारिकपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।