{"_id":"5be8beafbdec22697d28b84f","slug":"71541979823-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जाम बढ़ा सकता है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जाम बढ़ा सकता है परेशानी
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जाम बढ़ा सकता है परेशानी
नोएडा। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद है। दिल्ली में एंट्री खुलने के इंतजार में दूरदराज से आकर माल वाहन नोएडा की सरहद में खड़े हैं। हालांकि, त्योहारों के बाद दूसरे शनिवार व रविवार की छुट्टी के कारण वाहनों का दबाव कम था, लेकिन सोमवार को सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही बॉर्डर पर खड़े वाहन जाम का सबब बन सकते हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सोमवार आधी रात से ही वाहनों का प्रवेश दिल्ली में हो पाएगा। ऐसे में दिन में जाम से निपटने के लिए कालिंदी कुंज, चिल्ला रेगुलेटर और डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते दिल्ली जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दिल्ली से आगे जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते रवाना किया गया है, लेकिन कई माल वाहन दूर-दराज से दिल्ली सामान लेकर आए हैं, जो प्रवेश खुलने के इंतजार में खड़े हैं। ब्यूरो