{"_id":"5be71a7ebdec220a7e0f8686","slug":"71541872254-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ी पार्किंग व्यवस्था के बाद सीमा पर रोके ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ी पार्किंग व्यवस्था के बाद सीमा पर रोके ट्रक
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगड़ी पार्किंग व्यवस्था के बाद सीमा पर रोके ट्रक
गुरुग्राम। दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी के बाद अब गुरुग्राम में भी ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। गुरुग्राम जिले की प्रमुख पार्किंगों में ट्रकों के खड़े होने से बिगड़ी व्यवस्था के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्ता अख्तियार किया है, जिसमें सीमा क्षेत्र पर नाकाबंदी करते हुए भारी वाहनों को रोका जा रहा है।
खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण के बाद पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने राजधानी दिल्ली में डीजल ट्रकों समेत भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी, जिसके बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों के भीतर हजारों की संख्या में भारी वाहनों को टोल नाका समेत आसपास के क्षेत्रों में रोक दिया। नतीजा यह रहा कि ट्रकों के वापस लौटने की बजाय शहर के आसपास की पार्किंगों में ठिकाना बना लिया। लेजर वैली ग्राउंड, राजीव चौक, उद्योग विहार और खेड़कीदौला के आसपास खाली मैदानों में ट्रकों की कतारें लग गई।
शहर की पार्किंगों और खाली मैदानों में बिगड़ी स्थिति के बाद शनिवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम बॉर्डर पर नाकाबंदी करते हुए भारी वाहनों को टोल पर ही रोक दिया। बिलासपुर टोल के आसपास ट्रकों को रोके जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। पटौदी के आसपास भी भारी वाहनों को रोक दिया गया। हालांकि कई अंदरूनी रास्तों से गुरुग्राम में प्रवेश कर चुके वाहनों को एनएच-48 के आसपास रोका गया। एसीपी ट्रैफिक (हाईवे) हीरा सिंह के मुताबिक, ट्रैफिक व्यवस्था को काबू करने के लिए वैकल्पिक उपाय भी अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट यूनियनें खफा हैं। उनके मुताबिक, वैकल्पिक रास्तों से फरीदाबाद, यूपी जाने वाले वाहनों को गुरुग्राम में ही प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। गुरुग्राम हाफ बॉडी ट्रक एसोसिएशन के प्रधान रामबीर के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से उन्हें दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी का आदेश लागू होने के बाद दूरदराज से आने वाले ट्रक चालकों को गुरुग्राम के आसपास रुकने की व्यवस्था भी करनी चाहिए।