{"_id":"5b48ea164f1c1b45748b46ce","slug":"71531505174-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षको की भर्ती की मांग को लेकर ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षको की भर्ती की मांग को लेकर ज्ञापन
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सरकारी स्कूलों में की जाएग उर्दू शिक्षकों की भर्ती
-उर्दू शिक्षकों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। जिले के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर दर्जनों शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जाहिद हुसैन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंगला भी मौजूद थे।
शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के मामले में नूंह जिला काफी पिछड़ा हुआ है। यहां के अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू की तालीम भी दिलाना चाहते हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षक न होने के चलते उनका दाखिला कम ही करा पाते हैं। कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2012 में उर्दू शिक्षक के 544 पद मंजूर किए थे, लेकिन उस समय केवल 73 पद ही भर पाए थे। अध्यापकों ने भाजपा सदस्य की मार्फत प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन पदों को मंजूर कर नई भर्ती शुरू की जाए जिससे यहां के युवाओं को रोजगार और विद्यार्थियों को उर्दू के शिक्षक मिल सकें।
इस मौके पर मोहम्मद कासिम, बिलाल नाई नंगला, मुबारिक चन्देनी, सलीम अहमद, बिलाल हथीन, शौकत खान, इरशाद खान, गोविंद, चम्पक, क़ुतुब, नदीम खान, शहनाज, चंचल व पुष्पा सहित काफी जेबीटी उर्दू अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो-भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य को ज्ञापन सौंपते उर्दू जेबीटी अध्यापक