फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीएम की विकास रैली का बहिष्कार करेंगे नगीना क्षेत्रवासी

सीएम की विकास रैली का बहिष्कार करेंगे नगीना क्षेत्रवासी

Fri, 13 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम की विकास रैली का बहिष्कार करेंगे नगीना क्षेत्रवासी
सीएम की विकास रैली का बहिष्कार करेंगे नगीना क्षेत्रवासी
विज्ञापन

-यूनिवर्सिटी रेल कैनाल सहित विभिन्न मांगों को ले दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। पिछले काफी समय से अपनी मांगें उठाते चले आ रहे नगीना के लोग अब मुख्यमंत्री की रैली का बहिष्कार करेंगे। शनिवार को दूसरे दिन भी लोगों ने बड़कली चौक पर धरना दिया। इस दौरान करीब 68 गांवों से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
क्षेत्रवासियों व मेवात आरटीआई मंच द्वारा आयोजित धरना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मौजूदा विधायक पर आरोप लगाया कि वह जनता की आवाज नहीं सुन रहे हैं। यूनिवर्सिटी, रेल कैनाल, लाइसेंस, ट्रामा सेंटर, नूंह से झिरका फोरलेन राजमार्ग के अलावा नगीना खंड में नगरपालिका, अनाज मंडी, बस अड्डा, तहसील, उपमंडल की सुविधा अभी तक नहीं है। जिससे लोग परेशान हैं और काफी दूरी तय करने के बाद सेवाएं लेने जा पाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सब्बीर ने कहा कि सरकार के लाख दावों के बावजूद भी नगीना से तिजारा सड़क का काम नहीं शुरू हुआ है। हाजी सुलेमान, हाजी हनीफ, ब्लॉक समिति नसीम अहमद, पूर्व सरपंच जब्बार, नंबरदार सोहराब ने कहा कि हरियाणा सरकार की अनदेखी के चलते नगीना ब्लॉक देश का सबसे पिछड़ा खंड बन गया है। मंच संयोजक ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरने में कांग्रेस के जफरुल्ला खान, इसाक मूलथान, मुस्तफा, हनीफ गुमट, जबर खां, चौधरी इलियास, अताउल्ला, यहूदा खान, पप्पू, हमीद समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- धरना देते लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed