फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 new case in Gautambudh nagar

गौतमबुद्ध नगर में 70 नए मरीज मिले

Mon, 15 Jun 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
70 new case in Gautambudh nagar
गौतमबुद्ध नगर में 70 नए मरीज मिले
विज्ञापन

नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1000 की दहलीज पर पहुंच गया है। जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं। उससे संभावना है कि एक या दो दिन में ही यह संख्या हो जाएगी। रविवार को जारी रिपोर्ट में 18 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 70 लोग संक्रमित मिले। दो सरकारी स्वास्थ्य केंद्राें के 2 लैब टेक्नीशियन भी वायरस की चपेट में हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 935 हो गया है। वहीं, 16 मरीज रविवार को ठीक होकर घर पहुंचे। इससे स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 510 हो गई है। क्रॉस नोटिफाइड मरीजों की संख्या 73 है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि रविवार को सामने आए मामलों में 15 केस निजी लैब की जांच और 55 सरकारी लैब की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें इन्फलूएंजा लाइक इलनेस के मरीज 35, किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले 17, स्वास्थ्य कर्मी 18 और एक गर्भवती में संक्रमण मिला है। इसके अलावा रविवार को ममूरा, निठारी, सरफाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 में कैंप लगा। यहां 469 लोगों की जांच की गई। इनमें 16 मरीजों को बुखार मिलने पर उपचार के लिए अस्पतालों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

50 से अधिक चिकित्सक-कर्मचारी चपेट में
रविवार को 18 स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, जिला अस्पताल में करीब 15 स्वास्थ्य कर्मी चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा जिम्स, चाइल्ड पीजीआई और शारदा अस्पताल में भी कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। अधिकारिक तौर पर ही संक्रमित स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed