फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 lacks fraud case in bank

निजी बैंक का सर्वर हैक कर 70 लाख निकाले

Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
70 lacks fraud case in bank
गुरुग्राम। शहर के एक निजी बैंक का सर्वर हैक कर उसके एटीएम से 70 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आया कि छह दिन के भीतर हैकर्स ने बैंक के अलग-अलग एटीएम को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। कंपनी की ओर से शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुंडू के मुताबिक इन सभी एटीएम बूथ का डाटा निकालकर फुटेज और सर्वर की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

4 दिसंबर से 9 दिसंबर तक जिले के इंडसइंड बैंक के एटीएम बूथों का सर्वर हैक होने की बात सामने आई थी। बैंक प्रबंधन की ओर से पेमेंट सर्विस का काम देखने वाली हिटैची पेमेंट सर्विस से जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को कंपनी की ओर से आंतरिक जांच की गई, जिसमें पाया गया कि 4 से 9 दिसंबर के बीच सर्वर को हैक कर किसी हैकर्स ने यह साजिश रची। कंपनी की ऑडिट में पाया गया कि बैंक के एटीएम में जमा किए गए 70 लाख नकदी भी निकाले गए है। जांच में हुए खुलासे के बाद हिटैची कंपनी के अधिकारी धीरेंद्र यादव ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर सोमवार शाम को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed