फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   69.18 lakh rupees recovered stealing from Mumbai businessman's house, one arrested

मुंबई से चोरी हुए पैसे ग्रेटर नोएडा में मिले, नोट इतने कि गिनने को मंगानी पड़ी मशीन, पुलिस भी हैरान

Fri, 16 Oct 2020 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
69.18 lakh rupees recovered stealing from Mumbai businessman's house, one arrested
मुंबई में चोरी के पैसे ग्रेटर नोएडा में मिले, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुंबई के कपड़ा कारोबारी के घर से चोरी किए गए 69,18,900 रुपये ग्रेनो वेस्ट में चेकिंग के दौरान एक कार से बरामद किए हैं। पुलिस ने कार सवार सहारनपुर के गुलनवाज को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने भाई शहनवाज की मदद से मुंबई के नाला सुपाड़ा से रकम चोरी की थी। पैसे लेकर वह सहारनपुर जा रहा था। आरोपी का भाई कारोबारी के यहां नौकरी करता है। मामले की तह तक जाने के लिए जिला पुलिस एक टीम मुंबई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, एक टीम को आरोपी की पड़ताल के लिए सहारनपुर रवाना कर दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं रकम हवाला से जुड़ी तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि गौड़ सिटी गोल चक्कर के पास बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। पुलिस ने गौड़ सिटी गोल चक्कर के पास कार को रोककर चेकिंग की।

कार से 69,18,900 रुपये बरामद कर कब्जे में ले लिया। कार सवार आरोपी गुलनवाज उर्फ आरिफ सहारनपुर की इमाम कालोनी का निवासी है। कार में दो चालक भी सवार थे। आरोपी गुलनवाज ने पुलिस को बताया कि उसने मुंबई से कार सहित रकम लाने के लिए दो चालकों को हायर किया था, लेकिन चालकों को रकम के बारे में नहीं पता था।

कार बुकिंग के 42 हजार रुपये और चालक के खर्च आदि के रुपये भी चोरी की रकम से खर्च किए गए। पुलिस ने दोनों चालक गिरीराज शर्मा व रवि नायर को पूछताछ के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

नोट गिनने को मंगाई मशीन, निगरानी में गिनती

पुलिस कहना है कि रकम अधिक होने के कारण उन्हें मशीन मंगानी पड़ी। इसके साथ ही सीसीटीवी और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में रकम गिनी गई। आरोपी गुलनवाज रकम चुराने के लिए हवाई जहाज से मुंबई गया था।

वहां सेठ के घर से चोरी करने के बाद रकम कार से सहारनपुर ले जा रहा था। पुलिस का कहना है कि सेठ की तरफ से चोरी की सूचना मुंबई पुलिस को नहीं दी गई है। कुल चोरी कितने की है, इसकी भी जांच चल रही है। आरोपी ने बताया कि उन्हें अटैची में 15 लाख रुपये होने की सूचना थी, लेकिन बड़ी मात्रा में रकम निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed