{"_id":"650c84140bff10e03a03a534","slug":"680-lakh-cheated-from-engineer-in-the-name-of-following-noida-news-c-1-gnd1002-939581-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फॉलो करने के नाम पर इंजीनियर से 6.80 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फॉलो करने के नाम पर इंजीनियर से 6.80 लाख ठगे
विज्ञापन
फॉलो करने के नाम पर इंजीनियर से 6.80 लाख ठगे
नोएडा। इंस्टाग्राम पर फॉलो करने पर मुनाफे का लालच देकर साइबर जालसाजों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.80 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के निराला स्टेट के अजीत सिंह राघव ने पुलिस को बताया है कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, संपर्क करने पर एक युवक ने बताया कि आपको इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल्स फॉलो पर हर बार 50 रुपये मिलेंगे। उन्हें अलास नाम के टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। शुरूआत में कुछ धनराशि देने के बाद आरोपियों ने अधिक निवेश कर मुनाफा कमाने के लिए कहा। उन्होंने रिश्तेदारों से भी उधार लेकर कुल 6.80 लाख रुपये निवेश कर दिए। पैसे मांगने पर उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में नाइजीरियन गिरोह के शामिल होने की आशंका है। जांच की जा रही है। ब्यूरो