फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   62 operation theaters of Delhi hospitals completely closed: Congress

दिल्ली के अस्पतालों के 62 ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह बंद : कांग्रेस

Thu, 04 Jul 2024 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
62 operation theaters of Delhi hospitals completely closed: Congress
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दस वर्षों में केजरीवाल सरकार की विफलता के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। दिल्ली सरकार के 38 अस्पतालों के 235 ऑपरेशन थियेटरों में से 62 पूरी तरह बंद हैं। उन्होंने खुलासा किया कि विशेषज्ञ स्टाफ की कमी से ऑपरेशन थियेटर बंद पड़े हैं। इस कारण गरीब जनता पूरी तरह प्रभावित हो रही है। देवेन्द्र ने कहा कि दिल्ली में प्रति 100 बेड पर केवल 1.71 ऑपरेशन थियेटर हैं। ये चिंताजनक है कि इनमें से भी 26 प्रतिशत कार्य नहीं कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के 13 ऑपरेशन थियेटर में से छह बंद हो गए हैं। इसके पीछे मुख्य कारण दिल्ली सरकार की ओर से 51 पेरामेडिकल स्टॉफ को हटाना है। केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में 10 वर्षों में स्थायी भर्ती करने की जगह अस्थायी कर्मचारियों की आधी से भी कम संख्या में भर्ती की है और समय-समय पर निकाल दिया है। इसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed