फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sat, 24 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- तावडू-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव राहडी कॉलोनी के पास हुआ हादसा, कैंटर चालक फरार
- पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने सड़क किया जाम
- जाम से दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार, चालक रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। तावडू-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 919 पर शनिवार दोपहर कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज लोगों का गुस्सा और उबल पड़ा जब मौके पर पुलिस काफी देर बाद आई। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के करीब एक घंटे बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लोगों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
पीड़ित मुबारिक निवासी गांव धुलावट थाना तावडू ने बताया कि वह अपने छोटे भाई सबा करीम उर्फ सब्बा के साथ गांव से तावडू बाजार किसी काम से बाइक पर जा रहा था। करीब ढाई बजे जब वह गांव राहडी कॉलोनी के पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेजी गति व लापरवाही से आ रहे एक आइसर कैंटर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद वह बाइक से उछलकर सड़क से दूर जा गिरा। जबकि पीछे बैठा छोटा भाई सबा करीम बाइक सहित कैंटर के निचले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। जिसे आरोपी चालक करीब 30 मीटर तक रगड़ता चला गया। इससे सबा करीम (23) ने गहरी चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया जिससे वाहनों की कतार लग गई। वहीं सूचना मिलने के काफी देर बाद पहुंचे तावडू चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने लोगों को आरोपी चालक के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed