{"_id":"5be9bc89bdec22695b77ad37","slug":"61542044809-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह के 15 खिलाड़ी मुक्केबाजी में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह के 15 खिलाड़ी मुक्केबाजी में दिखाएंगे दमखम
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह जिले के 15 खिलाड़ी मुक्केबाजी में दिखाएंगे दम
हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए भिवानी रवाना
मुकाबले आज से 15 नवंबर तक होंगे, पिछले साल जीते थे दर्जनों पदक, इस बार भी उम्मीदें
नगीना। हरियाणा स्टेट मुक्केबाजी में भाग लेने के लिए जिले की 15 सदस्यीय टीम सोमवार को भिवानी के लिए रवाना हो गई। इस टीम में कई ऐसे नए चेहरे भी हैं जिन से पदक जीतने की संभावना है। इसके साथ ही टीम में जिला और स्टेट लेवल पर पदक जीतकर मेवात का राम रोशन कर चुके अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। इस बार का खेल महाकुंभ तारीख बढ़ते रहने से चर्चा में रहा है। अब 13 से 15 नवंबर तक भिवानी में मुकाबले होंगे। जिला मुक्केबाजी कोच मनोज कुमार बताते हैं कि टीम के सभी सदस्य युवा जरूर हैं। लेकिन ये अपने अपने वेट बैंड में महारत रखते हैं। इस बार कई पदक नूंह जिले की झोली में आएंगे। मुक्केबाजी में चार लड़कियां अपना दमखम दिखाने के लिए मैदान में दांव पेच दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल की हरियाणा खेल महाकुंभ में जिलेभर के 10 हजार के करीब खिलाड़ियों ने भाग लेकर नूंह का नाम प्रदेश में रोशन किया था। दर्जनभर खेलों में दर्जनों पदक खिलाड़ी जीतकर लाए थे। इस बार अधिक पदक मेवात की झोली में होंगे। मुक्केबाजी के मुकाबले भीम स्टेडियम भिवानी में होंगे। टीम में आकिब, अब्बास, नसीम, तसलीम, मुस्तफा, राजूद्दीन, वैशाली, रवीना, नीतिका, नीरज, मोहिनी, आसिम तंवर, अंकित, मनोज सिंह, आखिर समेत दर्जनभर खिलाड़ी बॉक्सिंग का हिस्सा हैं।
फोटो- भिवानी के लिए रवाना होती मुक्केबाजी टीम।