फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छठ पर स्टेडियम में कार्यक्रम

छठ पर स्टेडियम में कार्यक्रम

Sun, 11 Nov 2018 05:33 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
छठ पर स्टेडियम में कार्यक्रम
फोटो-----
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने गाए छठ के गीत, कहा कि बिहार के लोग होते हैं मेहनती
नोएडा। प्रवासी महासंघ द्वारा छठ पर्व पर नोएडा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी व नोएडा के विधायक पंकज सिंह शामिल हुए । देर रात हुए कार्यक्रम के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मेरी पत्नी डॉ. उमा शर्मा बनारस की हैं, मैं छठ व्रत के बारे में खूब जानता हूं। लोगों की मांग पर मनोज तिवारी ने छठी मइया के गीत गाए। कहा कि बिहार के लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। बिहार के लोगों ने मेहनत करके ही अपनी हर जगह पहचान बनाई है। विधायक पंकज सिंह ने भोजपुरी भाषा में छठ की सबको बधाई दी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, महासंघ के आलोक वत्स, सुरेश तिवारी, विपिन मल्हन समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।



सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग, भीड़ से मची रही अफरा तफरी
नोएडा। सेक्टर - 21 ए नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा छठ महोत्सव पर भोजपुरी गायक खेसारी लाल के गीतों का नोएडा वासियों ने जमकर आनंद लिया। खेसारी लाल ने अपने चर्चित गानों एक सारी अहिरे हो, आरा छपरा के घाटनिक लागेला, आवहा तानी रेल धके, पहिले पहिले छठ उठउली आदि से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। लोगों ने गायक खेसारी लाल से अपने पसंदीदा गानों की फरमाइश भी की। हालत यह हो गई कि पुलिस को कह बार लाठियां फटकारनी पड़ी। देर रात चले कार्यक्रम में धक्का मुक्की में कई बार स्थिति बिगड़ती बनती रही। सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed