{"_id":"5be7189fbdec2269612ad222","slug":"61541871775-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर दो विवाहिताओं को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर दो विवाहिताओं को घर से निकाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर दो विवाहिताओं को घर से निकाला
दहेज में एक स्विफट कार व दो लाख रूपये मांग कर रहे थे आरोपी
पति, सास व ससुर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों द्वारा विवाहिताओं को मारपीट कर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों पर दहेज में कार व दो लाख रुपये मांगने का आरोप है।
पीड़िता जुनिशा पुत्री वहीद निवासी गांव चाहलका थाना तावडू ने बताया कि उसकी व उसकी बहन तजमा की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार गत 7 मई 2017 को अजरूदीन व जहीर निवासी गांव गोलपुरी के साथ संपन्न हुई थी। परिजनों ने उनकी शादी में एक कार सहित अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वालों ने उनका शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न शुरू कर दिया। सास हारूनी, ससुर हाकम खान, पति अजरूदीन व देवर शाद एक स्विफ्ट कार व दो लाख रुपये और लाने की मांग करने लगे। जब उसने दहेज लाने में असमर्थता जाहिर की तो उन्हें भूखा प्यासा रखा। जब उसका भाई उन्हें ससुराल लेने गया तो उसने पूरी बात अपने भाई को बताई। उसके भाई ने ससुराल वालों से अपनी आर्थिक स्थिति का हवाले देते हुए दान दहेज देने में असमर्थता जाहिर की। पीड़िता के अनुसार इसके बाद दोनों बहनों को भाई लेकर आ गया। जिसके बाद उसका पिता गांव के मौजिज लोगों के संग दोनों बहनों को ससुराल लेकर पहुंचा। पंचायत के बाद दोनों बहनों को ससुराल वालों ने रख लिया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और 20 मार्च 2018 को दोनों बहनों को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर दहेज की खातिर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इसके कुछ महीनों बाद आरोपी हाकम, जहीर, अजरूदीन व शाद दोनों पीड़िताओं को उनकी मां के बीमार होने की बात कहकर उनका स्त्री धन लेकर एक कार में बैठाकर गांव के पास मारपीट करते हुए पहाड़ में छोड़कर भाग गए। आरोप है कि बिना दहेज वापस लौटने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसका पिता गांव के मौजिज लोगों को लेकर दोबारा ससुराल गया। लेकिन आरोपियों ने उन्हें बेइज्जत कर भगा दिया।