{"_id":"5b7ef3dc42c79246695cd324","slug":"61535046620-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता को दी जान से मारने की धमकी
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजन तोमर को मिली जान से मारने की धमकी
नोएडा। एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र में आरटीआई कार्यकर्ता रंजन तोमर ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पहले आरोपी ने युवती के बारे में पूछा था और जानकारी न देने पर उसने धमकी दी है। रंजन तोमर ने बताया कि वह दिल्ली हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं और आरटीआई कार्यकर्ता भी है। बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे एक युवक ने उन्हें फोन किया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित के दोबारा फोन करने पर आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया। मैसेज के माध्यम से उन्होंने संपर्क किया और कहा कि ऐसे मजाक नहीं किया जाता है। इस पर उक्त व्यक्ति ने मैसेज पर जवाब दिया कि यह मजाक नहीं है और इसे गंभीरता से लें। पीड़ित ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार तक पूरा मामला सामने आ जाएगा। अगर आरोपी ने धमकी दी है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो