{"_id":"5b6dc61f4f1c1bf6548b7b20","slug":"61533920799-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने प्रेमी के साथ जाने के लिए छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने प्रेमी के साथ जाने के लिए छोड़ा घर
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती ने किया हंगामा
परिजनों और पुलिस की भी नहीं सुनी, शादी के आश्वासन पर मानी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 2 की एक कंपनी में युवती ने हंगामा किया। दरअसल, वह घर वालों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। घबराए प्रेमी ने युवती के परिजनों और पुलिस को बुला लिया। काफी समझाने के बाद वह इस शर्त पर परिजनों से साथ जाने को तैयार हुई कि युवक जल्द ही शादी करने बारात लेकर आएगा।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली का रहने वाला युवक सेक्टर 2 में एक कंपनी में नौकरी करता है। वहां युवती भी काम करती है। किसी बात को लेकर युवती का परिजनों से विवाद हो गया। घर छोड़कर युवक के साथ जाने की बात कहकर वह कंपनी पहुंच गई। युवक से कहा कि उसे तुरंत अपने साथ ले चले वह उसके साथ ही रहेगी। युवक डर गया, उसे लगा कि कहीं युवती के परिजन उसके खिलाफ ही मामला दर्ज न करवा दें उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची मगर युवती ने जाने से इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। युवक ने हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि उसे भगाकर नहीं बल्कि शादी कर ले जाएगा। शादी की तैयारी तक वह परिजनों के साथ रहे तब जाकर युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई।