{"_id":"5b5e05e14f1c1b4b748b7962","slug":"61532888545-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटनीति से कम होगा भारत-पाक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूटनीति से कम होगा भारत-पाक तनाव
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: पड़ोसी देशों से कूटनीतिक संबंधों पर चर्चा
एआईपीसी की शृंखला ‘रिफ्लेक्शन’ का आगाज
कूटनीति से कम होगा भारत-पाक तनाव: सब्बरवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पड़ोसी देशों के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों पर चर्चा के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) की ‘रिफ्लेक्शन’ शृंखला का आगाज रविवार से हो गया। सेक्टर-62 में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यातिथि पूर्व विदेश सचिव एवं भारतीय राजदूत डॉ. शरत सब्बरवाल ने सार्क देशों से भारत के रिश्तों और चीन के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच तनाव को कम करने के लिए बल नहीं कूटनीति का इस्तेमाल करना होगा।
वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ अपनी संप्रभुता और अखंडता से समझौता किए बिना अच्छे रिश्ते कायम रखना किसी भी देश की तरक्की में काम आता है। देश की आजादी के बाद सरकारों ने कूटनीति के जरिये ये काम बखूबी किया। उन्होंने कहा कि एआईपीसी की यह शृंखला देश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अहम योगदान देगी। इधर, एआईपीसी की प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि प्रोफेशनल और उद्यमियों के विचारों को एक राजनीतिक मंच देने का काम एआईपीसी कर रही है। विगत वर्ष में हजारों प्रोफेशनल और उद्यमियों ने न केवल एआईपीसी को ज्वाइन किया, बल्कि विश्लेषणात्मक तरीके से अपने विचारों को रखा। समारोह को संबोधित करते हुए नोएडा चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. हुमा ताहिर ने अधिक से अधिक प्रोफेशनल को एआईपीसी से जुड़ने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर नोएडा चैप्टर के सचिव अंकित अग्रवाल ने सभा का संचालन किया।