{"_id":"5b59d1904f1c1b54638b4c86","slug":"61532613008-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की सेवा में तकनीकी फाल्ट आने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की सेवा में तकनीकी फाल्ट आने से उपभोक्ता परेशान
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की तकनीकी फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान
-लोगों का आरोप कि अधिकारियों की लापरवाही से अक्सर सेवाएं रहती हैं बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के तावडू स्थित टेलिफोन एक्सचेंज में तकनीकी फाल्ट आने से गुरूवार को तमाम लैंडलाइन सेवाएं ठप हो गईं। इससे सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा बैंक, साइबर कैफे के कामकाज पूरे दिन बाधित रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बीएसएनएल अधिकारियों की लापरवाही के चलते अक्सर सेवाएं बाधित रहती हैं।
डा. सुभान खान, सुरेंद्र, इस्लाम, राजीव, सुशील आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि गुरूवार को लैंडलाइन की सेवाऐं तकनीकी फाल्ट आने से ठप हो गई। बीएसएनएल अब भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है और अधिकारी केवल मौज काटते रहते है। जिससे हमेशा उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। आरोप है कि गुरूग्राम सहित अंबाला में बैठने वाले निगम के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। यहीं वजह है की डेढ़ दशक पहले जहां नूंह जिले में लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में थी, अब वह सैकड़ों में सिमट कर रह गई है। इस बारे में विभागीय जेई का कहना है कि लाइन में तकनीकी फॉल्ट होने से यह समस्या आई है।