{"_id":"5b48ea184f1c1b35748b46b1","slug":"61531505176-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह जिला का गोहाना में 10 दिन से पीने का पानी नहीं, महिलाओं ने किया मटका फोड प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह जिला का गोहाना में 10 दिन से पीने का पानी नहीं, महिलाओं ने किया मटका फोड प्रदर्शन
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 दिन से पीने का पानी नहीं आने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
-ग्रामीण महिलाओं ने रेनीवेल चैंबर में किया मटकाफोड़ प्रदर्शन, दिल्ली-अलवर रोड जाम लगाने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। नूंह जिला की करीब चार हजार की आबादी वाला गांव गोहाना निवासी 10 दिन से पीने के पानी को तरस रहे हैं। शुक्रवार को गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुऐ रेनीवेल चैंबर पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। वहीं जल्द समाधान न किए जाने पर दिल्ली-अलवर रोड जाम लगाने की चेतावनी दी।
गांव गोहाना निवासी पूर्व सरपंच इब्राहिम, अमरचन्द, रमेश, रतनलाल, रिन्कू राज, रामसिंह नंबरदार ने बताया कि उनके गांव को गांव संगेल से पीने के पानी की सप्लाई रेनिवेल परियोजना के द्वारा पाइप लाईनों के माध्यम से की जाती है। गांव के अंदर खारा पानी है इस लिए गांव के करीब चार हजार लोगों को वाटर सप्लाई के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। उनका कहना है कि संगेन से गांव गोहना तक आने वाले पाइप लाइन को बीच-बीच में से तोड़ रखी है जिसकी वजह से गांव में 10-12 दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है।
गांव वासियों को पानी ना मिलने से बेहद परेशानियों का सामना करना पड रहा है। गांव की इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन, जन स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री को सीएम विंडों की मार्फत शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ना तो प्रशासन ही ध्यान दे रहा है और ना ही मुख्यमंत्री की सीएम विंडों में भेजी शिकायत का कोई असर हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर गांव की महिलाओं ने गांव के ही वाटर चैंबर पर विरोध स्वरूप मटका फोड़कर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। गांव में पानी ना आने से गांव वासियों के साथ साथ पशुधन को भी बहुत दिक्कत हो रही है। गांव में कुछ जगह पानी की पाइप लाइन भी दबा रखी है जिससे आज तक पानी के पाईपों से कनेक्शन नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पानी आता नहीं है और पानी के बिल के भुगतान हेतू पानी का बिल परिवारों को भेजे गऐ हैं। गांव वासियों ने प्रशासन से उम्मीद की है कि उनकी इस समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। गांव वालों का कहना है यदि प्रशासन गांव की समस्या को दूर नही करता है तो वो गांव में पानी की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष आज रैली में पेश करेंगे। वहीं गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में पानी नहीं आया तो मजबूर होकर दिल्ली-अलवर पर रोड जाम करना पडेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग की होगी। इस मौके पर इब्राहिम, अमरचंद, रमेश, रतनलाल, रिन्कू राज, रामसिंह नंबरदार तथा महिलाओं में फूलवती, जैतूनी, सुनीता, भजनदेवी, सन्तरा अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
फोटो---गांव के ही रैनीवैल चैंबर में गांव की महिलाऐं मटकाफोड प्रदर्शन करती हुई