{"_id":"603bcf5d8ebc3ee93162c34c","slug":"6-panchayats-of-pingwaan-block-did-not-submit-records-mewat-news-noi568426675","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनगवां खंड की 6 पंचायतों ने जमा नहीं किया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिनगवां खंड की 6 पंचायतों ने जमा नहीं किया रिकॉर्ड
विज्ञापन
पुन्हाना । सरकार और अधिकारियों के सख्त आदेश के बावजूद पिनगवां खंड की छह ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने 28 फरवरी तक कोई रिकॉर्ड जमा नहीं कराया है जबकि सभी सरपंचों व ग्राम सचिवों को 23 फरवरी तक पंचायत रिकॉर्ड जमा कराने के सख्त आदेश दिए गए थे। जिन सरपंचों ने अपनी पंचायतों का रिकॉर्ड जना नहीं कराया है उनके खिलाफ बीडीपीओ पिनगवां ने पुन्हाना ने एसडीएम को पत्र लिखकर सरपंचों के घर और कार्यालय के सर्च वारंट के लिए पत्र लिखा है।
जल्द ही सर्च वारंट के बाद रिकॉर्ड जमा न करने वाले सरपंचों और ग्राम सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पंचायत ऑफिसर नसीम अहमद ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुन्हाना और पिनगवां की सभी 88 ग्राम पंचायतों के सरंपंच और ग्राम सचिवों को पंचायतों का रिकॉर्ड 23 फरवरी तक जमा कराने के सख्त आदेश दिए गए थे।
28 फरवरी तक पिनगवां खंड की शिकरावा, जालिका खोरी शाहचोखा, ख्वाजलिकलां, बसई खांजादा और डोंडल ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड जमा नहीं कराया गया है। पुन्हाना की सभी 47 ग्राम पंचायतों ने अपना रिकॉर्ड जमा करा दिया है जबकि पिनगवां खंड की 41 ग्राम पंचायतों में से 6 पंचायतों ने रिकॉर्ड जमा नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि जिन सरपंचों ने रिकॉर्ड जमा नहीं किया है उनके घरों और कार्यालयों पर रिकॉर्ड की तलाशी के लिए सर्च वारंट के लिए पुन्हाना के एसडीएम को पत्र लिख दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसे सरपंचों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा साथ ही उन ग्राम सचिवों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा जिन्होंने 16 फरवरी तक सरपंच द्वारा उन्हें रिकॉर्ड जमा कराने के लिए नहीं लिखा हैं।
विज्ञापन
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने बताया कि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं ग्राम सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।