फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6.38 crore cash and one lakh liters of liquor seized

6.38 करोड़ नकदी और एक लाख लीटर शराब जब्त

Thu, 10 Feb 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
6.38 crore cash and one lakh liters of liquor seized
नोएडा। आदर्श आचारसंहिता लागू होने के बाद से पुलिस ने जिले में कुल 6.38 करोड़ रुपये की नकदी और एक लाख लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है। मतदान की पूर्व संध्या पर पुलिस ने मीडिया से यह जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के लिए आदर्श आचारसंहिता 8 जनवरी को लागू हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 3.70 करोड़ रुपये तो एक अन्य व्यक्ति से 99.30 लाख रुपये व 30 लाख रुपये एक व्यक्ति से पकड़े गए थे। इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान 2-4 और 5 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस तरह अब तक 6,38,34,000 रुपये से अधिक की नकदी पकड़ी गई। जबकि दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद और बुलंदशहर की सीमा से जिले में आने वाले वाहनों से 1,11,019 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इस दौरान 177 अवैध शस्त्र भी जब्त किए हैं। वहीं, चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए 7,915 लाइसेंसी हथियार भी जमा कराए हैं। पुलिस ने चुनाव के दौरान 22,287 के खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की है। जबकि 695 के खिलाफ गुंडाएक्ट आदि के तहत कार्रवाई है और 34 को जिलाबदर किया गया है।
विज्ञापन

मतदान के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखेंगे ईवीएम
मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए तीन स्तरीय सुरखा व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी सीपीआरएफ की होगी। जबकि सुरक्षा के दूसरे और तीसरे घेरे की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी। वहीं दो आला अधिकारी चौबीस घंटे सुरक्षा घेरे का जायजा लेंगे। स्ट्रांगरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहां आने वाले हर अधिकारी का पूर्ण विवरण एक रजिस्टर में दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed