{"_id":"61929e252ed6056cda2ec90e","slug":"5700-vaccination-daily-mewat-news-noi6159927139","type":"story","status":"publish","title_hn":"5700 का टीकाकरण रोजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5700 का टीकाकरण रोजाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला में हर रोज लगभग 5700 लोगों को वैक्सीनेशन की डोज लगाईं जा रही है। केंद्र सरकार के हर घर दस्तक अभियान के तहत जिला नूंह में भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए दस्तक दे रहे हैं।
उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला के स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह कहा कि जिला में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई गई है। उन्होंने जिला के लोगों से आह्वान किया कि सभी नागरिक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक कोरोना वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि हम टीकाकरण के साथ ही कोरोना वायरस पर जीत प्राप्त करने में कामयाब होंगे।
हर खंड के पांच गांवों को देंगे विकास राशि
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला के प्रत्येक ब्लॉक से 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाले पहले 5 गांव को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि उन गांव का अनुसरण कर दूसरे गांव के ग्रामीणों भी सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रोत्साहित हों सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
नंबरदार रहेंगे टीम के साथ मौजूद
जिला उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक गांव के नंबरदार अपने गांव में वैक्सीनेशन के लिए आने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम के साथ केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी राशन डिपो होल्डर को निर्देश दिया कि वह सभी अपना और अपने परिवार का वैक्सीनेशन जरूर करवाएंगे यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो किसी भी राशन डिपो होल्डर को राशन बांटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्योंकि राशन वितरित करते समय भीड़ इकट्ठी हो जाती है और संक्त्रस्मण का खतरा बना रहता है। इस अवसर पर एसडीएम सलोनी शर्मा ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया।
फोटो ऱ् उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए।