फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   57 percent yuth died in road accident

सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 57 फीसदी युवा

Mon, 24 Jun 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
57 percent yuth died in road accident
सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 57 फीसदी युवा
विज्ञापन

नोएडा। यातायात नियमों का पालन न करने में युवा सबसे आगे हैं। यही वजह है कि जिले के करीब 57 फीसदी युवा असमय काल के गाल में समा चुके हैं। पिछले 5 वर्षों में 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने वाले लोगों का सर्वे करने पर यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पिछले साल गौतमबुद्घनगर में सड़क हादसों में करीब 452 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 226 युवा थे। वहीं, 84 लोग 45 साल से कम उम्र के थे। इसी तरह 2019 में अब तक यह आंकड़ा 385 तक पहुंच गया है। इसमें 193 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 107 लोग 35 साल से कम उम्र के हैं। इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद ही शासन ने गौतमबुद्घनगर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि यहां करीब 20 फीसदी हादसे लापरवाही से हो रहे हैं। यह बात हम नहीं बल्कि परिवहन विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। जिले में बढ़ते हादसों को देखते हुए 2019 में 35 नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। जबकि पिछले साल 11 ब्लैक स्पॉट थे। जिले में सबसे ज्यादा जहां यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है, उन स्थानों को परिवहन विभाग ने चिह्नित किया है और जिले में ऐसे 57 स्थान हैं। इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, दनकौर और रबूपुरा समेत सभी कस्बें शामिल हैं।
जिले में चिह्नित नए ब्लैक स्पॉट
2019 में डीएनडी रोड पर सेक्टर-15ए, रंजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर, एलिवेटिड रोड गिझौड़ रेड लाइट, केसर गार्डन यूटर्न, किसान चौक, सेक्टर-82 रेड लाइट, दादरी मेन रोड स्थित एनएसईजेड कट, नंगला बस स्टैंड, बीपीएल कट, यामहा चौक, एलजी गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, होंडा चौक, जगत फार्म, नवादा चौक, सैनी गोलचक्कर, इटैड़ा कट को चिह्नित किया गया है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर, पंचशील स्कूल, सेक्टर-137, एटीएस चौक, यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट, नोएडा-ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, मुरसदपुर, जेवर टोल के साथएनएच-24 पर शनि मंदिर छिजारसी, एनएच-91 पर चिपियाना चौक, राजा-रानी मैरेजहोम, केआरबीएन चावल मील, बिसरख मोड और बील अकबरपुर आदि को चिह्नित किया गया है। यहां पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर हादसों रोकने और फिर ब्लैक स्पॉट खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नियम विरुद्ध वाहन चालाने पर 2018 में 6 लाख से अधिक चालान किए गए थे और इस साल 20 जून तक करीब दो लाख वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं, 300 वाहन स्वामियों के डीएल निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार झा, पुलिस अधीक्षक यातायात, गौतमबुद्घनगर
सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है। अभी तक एक बार ही सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था, लेकिन नोएडा में युवाओं की मौत और हादसों की संख्या को देखते हुए यहां शासन द्वारा भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए जिले में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जा रही है।
- हिमेश तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन, गौतमबुद्घनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed