फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   54 people from abroad arrived in the district

विदेश से 54 लोग पहुंचे जिले में

Mon, 13 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
54 people from abroad arrived in the district
नूंह। जिले में विदेशों से आने वाले यात्रियों की संख्या 54 पहुंच चुकी है। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी की जांच कराई है जिनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। इसलिए विदेशों से आने वाले हर व्यक्ति की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी हुई है। जैसे ही कोई यात्री जिले में प्रवेश करता है तो सबसे पहले उनकी जांच कराई जा रही है। सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए अफ्रीका व यूरोप के सभी देशों से आने वाले यात्रियों की जांच कराई जा रही है क्योंकि इन देशों में नए वैरिएंट का खतरा पैदा हो रहा है। दुनिया के अन्य मुल्कों से आने वाले केवल दो प्रतिशत लोगों की जांच कराई जा रही है। विदेशों से आने वाले देशों में अफ्रीका, सऊदी अरब, कीनिया, इटली, अमेरिका दक्षिण अफ्रीका के रूस सहित अन्य देश शामिल है। जहां से अभी तक 54 लोग अपने घर लौटे हैं। जिनमें से 5 की रिपोर्ट का इंतजार है। इन सभी की स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर जांच कराई इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया हुआ है। जिले में विदेशों से आने वाले सभी लोगों की जांच नलहड मेडिकल कॉलेज में कराई जा रही है। बता दें कोरोना वायरस का नया वैरिएंट दुनिया के कई देशों के साथ भारत के कर्नाटक, गुजरात व महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में फैल चुका है। अब पड़ोसी प्रदेश दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के मामले सामने आए है। नूंह जिले में 28 नवंबर के बाद में 54 लोग आए हैं। अभी तक सभी को स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर कड़ी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

जिले में 28 नवंबर के बाद से अभी तक कुल 54 व्यक्ति विदेशों से आए हैं इन सभी की आरटीपीसीआर जांच कर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। 49 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 5 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आने वाली है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरी सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed