फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   54 acres of land approved for GIIMS's Medical College

जिम्स मेडिकल कॉलेज के लिए 54 एकड़ जमीन स्वीकृत

Tue, 02 Feb 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
54 acres of land approved for GIIMS's Medical College
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में सोमवार को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की गवर्निंग बॉडी की बैठक में 54 एकड़ जमीन के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही जिम्स के पास मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी जमीन व अपनी बिल्डिंग होगी।
विज्ञापन

कासना स्थित जिम्स का मेडिकल कॉलेज मौजूदा समय में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में किराए के भवन में संचालित हो रहा है। संस्थान को मोटी रकम किराए के रूप में विवि को देनी पड़ रही है। कई बार के प्रयास के बाद आखिरकार कॉलेज के लिए 54 एकड़ जमीन पर सहमति बन गई है। जल्द ही शासन स्तर पर जमीन के एवज में करीब 400 करोड़ रुपये ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसके बाद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिसिन का भी रास्ता साफ
गर्वनिंग बॉडी की बैठक में आयुर्विज्ञान संस्थान में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की स्थापना को भी मंजूरी मिल गई है। जल्द इसके निर्माण कार्य से संबंधित दिशानिर्देश मिल जाएंगे। इमरजेंसी मेडिसिन तैयार होने से गंभीर रूप से घायल मरीजों के उपचार के साथ ट्रामा सेंटर की सुविधा भी शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट वार्ड की अनुमति
संस्थान में प्राइवेट वार्ड भी शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अभी तक विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग जनरल वार्ड की व्यवस्था थी। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्राइवेट वार्ड में भी मरीज इलाज करा सकेंगे।

बैठक में कॉलेज के लिए जमीन के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही जमीन की खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी मेडिसिन, प्राइवेट वार्ड शुरू करने पर भी सहमति बनी है। इससे मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। - डॉ. आरके गुप्ता, निदेशक, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed