फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   52 society participated in clean competition

स्वच्छता प्रतियोगिता में दो लाख जीतने को 52 ने लिया हिस्सा

Tue, 12 Jan 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
52 society participated in clean competition
स्वच्छता प्रतियोगिता में 52 सोसाइटियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी सोसाइटियों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता करा रहा है। पहले स्थान पर आने वाली सोसाइटी को दो लाख रुपये इनाम दिए जाएंगे। 10 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि थी। कुल 52 सोसाइटियों ने आवेदन किया है। फिलहाल प्रतियोगिता की तिथि घोषित नहीं की गई है।

प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में करीब 120 सोसाइटियां हैं, 52 ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। उनके आवेदन आ चुके हैं। प्राधिकरण की वेबसाइट के जरिए गूगल फॉर्म लिंक खोलकर स्वच्छता से जुड़े सवालों के जवाब देने थे। प्रथम विजेता को दो लाख रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को 1.5 लाख और तीसरे पायदान वाले को एक लाख की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 5000 वर्ग मीटर से अधिक और रोजाना 100 किलोग्राम कूड़ा पैदा करने वाली सोसाइटियों को खुद से निस्तारण करना है। बचा हुआ कूड़ा ही प्राधिकरण उठाएगा। प्राधिकरण ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। उन्होंने कहा कि सोसाइटियां गीले कूड़े का प्रबंधन खुद से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed