{"_id":"61eb0e046815b565de1ae54e","slug":"52-candidates-filled-the-nomination-in-all-the-three-seats-of-the-district-noida-news-noi6281588110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की तीनों सीटों पर 52 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की तीनों सीटों पर 52 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा सीटों के लिए 18 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें नोएडा से 11, दादरी से 3 और जेवर से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 14 से 21 जनवरी तक चली प्रक्रिया में कुल 52 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं, सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने तीसरा सेट जमा कराया है। अंतिम दिन नोएडा से भारतीय महासंघ पार्टी से घनश्याम, पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी से दीपमाला श्रीवास्तव, राष्ट्रीय जनता पार्टी से नीतीश, भारतीय इंसान पार्टी से किशोर सिंह, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से रोहित, अल हिंद पार्टी से डिबलू सिंह चौधरी, भारतीय जन जागृति पार्टी से कुश कुमार श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से आशीष शर्मा व निर्दलीय प्रत्याशी शर्मेंद्र, सुनील कुमार व संजय ने नामांकन किया। वहीं, दादरी से बहुजन आंदोलन पार्टी से विनय नागर, जन अधिकार पार्टी से वीरेंद्र सिंह प्रजापति, शिवसेना से हेमंत शर्मा व मिहिर सेना से चमन सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अन्नू खान ने नामांकन किया। इधर, जेवर से लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा, भारतीय जन जागृति पार्टी से मनोज राज, निर्दलीय वीर सिंह व सुनील गौतम ने नामांकन किया।
27 तक नाम वापसी का होगा मौका
उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी। इसके अलावा 27 जनवरी तक उम्मीदवारों के पास नाम वापसी का मौका होगा।
तीनों सीटों पर प्रमुख नामांकन
नोएडा : भाजपा से पंकज सिंह, सपा से सुनील चौधरी, कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक, आम आदमी पार्टी से पंकज अवाना, बसपा से कृपाराम शर्मा, शिव सेना से राजकुमार अग्रवाल, विजय भारत पार्टी से विजेंद्र सिंह, ईशु सिंह निर्दलीय, अपर्णा शर्मा निर्दलीय, सौरभ गोयल निर्दलीय, सर्व समाज पार्टी से संजीव कुमार गोस्वामी, लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया से ध्रुव अग्रवाल।
दादरी : भाजपा से तेजपाल नागर, बसपा से मनवीर भाटी, सपा से राजकुमार भाटी, कांग्रेस से दीपक भाटी चोटीवाला और आम आदमी पार्टी से संजय चेची के अलावा, हेमंत शर्मा शिवसेना, राधवेंद्र कुमार श्रीवास्तव सुभाष पार्टी, त्रिलोचन नारायण सिंह निर्दलीय, संजय कुमार शर्मा निर्दलीय, चमन सिंह मिहिर सेना, जगदीश सिंह सर्व समाज पार्टी, यूनुस राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी, अमित निर्दलीय।
विज्ञापन
जेवर : धीरेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र भाटी डाढ़ा बसपा, अवतार सिंह भड़ाना सपा-रालोद, कांग्रेस मनोज चौधरी, पूनम सिंह आम आदमी पार्टी, धनीराम निर्दलीय, विजय निर्दलीय, त्रिलोक चंद्र शर्मा निर्दलीय, नीरू वालिया सर्व समाज पार्टी ने नामांकन दाखिल किया है।
तीनों विधानसभा सीटों पर सबसे अमीर सपा के सुनील चौधरी
ग्रेटर नोएडा। दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में सबसे अधिक संपत्ति नोएडा सीट के सपा के उम्मीदवार सुनील चौधरी की है। दूसरे नंबर पर रालोद प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना और तीसरे नंबर पर भाजपा के जेवर प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर यह आंकड़ा प्राप्त हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो तीनों विधानसभाओं के कुल 15 प्रमुख प्रत्याशियों में से 11 करोड़पति हैं। वहीं बाकी बचे हुए चार प्रत्याशियों की संपत्ति भी कुछ कम नहीं है। इनमें से सबसे कम संपत्ति 13.13 लाख है।
नोएडा विधानसभा सीट रुपये
सपा : सुनील चौधरी - 16.40 करोड़
बसपा : कृपा राम शर्मा - 6.01 करोड़
भाजपा : पंकज सिंह - 4.75 करोड़
कांग्रेस : पंखुड़ी पाठक - 1.32 करोड़
आम आदमी पार्टी : पंकज अवाना - 94.95 लाख
जेवर विधानसभा सीट
रालोद : अवतार सिंह भड़ाना - 11.61 करोड़
भाजपा : धीरेंद्र सिंह - 10.10 करोड़
बसपा : नरेंद्र भाटी डाढ़ा - 7.65 करोड़
कांग्रेस : मनोज चौधरी - 5.50 करोड़
आम आदमी पार्टी : पूनम सिंह - 13.13 लाख
दादरी विधानसभा सीट
भाजपा : तेजपाल नागर - 5.80 करोड़ रुपये
बसपा : प्रत्याशी मनवीर भाटी - 3.65 करोड़
आम आदमी पार्टी : संजय चेची - 3.09 करोड़
सपा : राजकुमार भाटी - 99 लाख
कांग्रेस : दीपक भाटी चोटीवाला - 34 लाख