फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हादसा

हादसा

Sun, 10 Mar 2019 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसा
डंपर ने कैब को मारी टक्कर, चालक समेत चार यात्री बचे
विज्ञापन

- पुलिस को नहीं मिली शिकायत, वाहनों को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-15ए के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने एक कैब को पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में चालक समेत 4 लोगों की जान बच गई। आरोपी व पीड़ित दोनों ही मौके से जा चुके थे। पुलिस को शिकायत नहीं मिली, लेकिन दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

सेक्टर-15ए के पास तेज रफ्तार एक डंपर दिल्ली की ओर से आ रहा था। रफ्तार अधिक होने से डंपर चालक संतुलन खो बैठा और आगे जा रही कैब को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलटते हुए पेड़ से जा टकराई। उधर, डंपर भी कार को रौंदते हुए पेड़ से टकराने के बाद थमा। गनीमत रही कि कैब में सवार चालक समेत 4 लोग बच गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी डंपर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई पीड़ित नहीं मिला तो दोनों वाहनों को सेक्टर-20 पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed