फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भंडारे में अकेली आने वाली बच्चियों को बनाता था शिकार

भंडारे में अकेली आने वाली बच्चियों को बनाता था शिकार

Tue, 20 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
भंडारे में अकेली आने वाली बच्चियों को बनाता था शिकार
भंडारे में अकेली आने वाली बच्चियों को बनाता था शिकार
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-66 में तीन वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। झांसी के गांव मगरपुर थाना सकरार से पकड़े गए आरोपी सुनील ने प्रारंभिक पूछताछ में गुरुग्राम, दिल्ली, ग्वालियर व झांसी में 9 वारदात को अंजाम देना कबूला है। सभी मामलों में पीड़ितों की उम्र 3 से 8 वर्ष है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी। इन वारदात को देखते हुए उसे साइको किलर माना जा रहा है। उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच करवाई जाएगी।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-अपराध) सुमित कुहाड़ ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुनील (20) की फोटो मिल गई थी। इसके बाद परिवार से मिली जानकारी बाद संबंधित ठिकानों पर छापामारी की गई। आरोपी को भंडारे के दौरान झांसी से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गुरुग्राम की 3 वारदात का खुलासा हुआ। इसके अलावा आरोपी ने झांसी में एक, ग्वालियर में एक तथा दिल्ली में चार वारदात करना कबूला। संबंधित थाना पुलिस को जानकारी देकर इसकी रिपोर्ट मांगी है। आरोपी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने के बाद वह कमला नेहरू पार्क चला गया था। रात का खाना गुरुद्वारे में खाया और सुबह ट्रेन से दिल्ली चला गया। अगले दिन वह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नीचे रुका, जिसके बाद ट्रेन से झांसी पहुंचा। परिजनों ने बताया था कि आरोपी भंडारे में खाना खाने का आदी है। ऐसे में पुलिस ने गुरुग्राम में मंगलवार को हनुमान मंदिर, शनिवार को शनि मंदिर तथा बृहस्पतिवार को साईं मंदिर पर भंडारे भी लगाए गए। भंडारे में अकेली आने वाली बच्चियों को वह निशाना बनाता था।
विज्ञापन


झांसी, दिल्ली ग्वालियर की वारदात का खुलासा
2016 में सोहना रोड स्थित ऑमेक्स मॉल के पीछे से नाबालिग का शव बरामद हुआ था। 2017 में सिविल लाइन के द्रोणाचार्य पार्क के पास सीवर में नाबालिग का शव बरामद हुआ था। सेक्टर-66 सहित इन दोनों वारदात को अंजाम देना आरोपी ने कबूला है। इसके अलावा दिल्ली, झांसी, ग्वालियर की वारदात का खुलासा किया है। जिस पर पुलिस को सूचना देकर रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है। आरोपी ने बेहद ही संगीन वारदातों को अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ चालान पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को मिलेगा सम्मान
मामले में अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने कड़ी मेहनत की। इसके लिए पुलिस आयुक्त केके राव ने उसे नकद 2 लाख रुपये के इनाम सहित प्रथम श्रेणी का प्रशंसापत्र दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed