{"_id":"5be9baa9bdec22077547aa7c","slug":"51542044329-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवो के 15 लोगों के खिलाफ पत्थर तश्करी का मुकदमा दर्ज।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवो के 15 लोगों के खिलाफ पत्थर तश्करी का मुकदमा दर्ज।
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गांवों के 15 लोगों के खिलाफ पत्थर तस्करी का मुकदमा दर्ज
- खनन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर तीन अलग-अलग गांवों के 15 लोगों के खिलाफ पत्थर तस्करी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है।
फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्थानीय पहाड़ों के पत्थर निकाल कर ले जाने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। पहाड़ों से पत्थर निकालने पर पाबंदी कायम रखने के लिए पुलिस व खनन, वन विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर जांच व छापेमारी करते रहे हैं। लेकिन कुछ शरारती तत्व चोरी छिपे पहाड़ से पत्थर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खनन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर इकबाल पुत्र बिल्ला, इफ्फी पुत्र रुस्तम, इरफान पुत्र तोहिदा, आमीन पुत्र धन्नी निवासी शेखपुर के खिलाफ पत्थर तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त आरोपी निरंतर शेखपुर के पहाड़ से ट्रैक्टर से पत्थर तस्करी कर रहे थे। वहीं उम्र पुत्र कमल खां, फज्ज्र पुत्र मामूर, कमर दिन पुत्र नबलु, हाजर पुत्र मामूर, अत्ति पुत्र जवान सिंह निवासी नांगल (भरतपुर) महू के पहाड़ से चोरी छिपे पत्थर तस्करी करते थे। साथ ही इस मामले में अफसर पुत्र हसनदिन, रत्ती पुत्र दीनू, असलम पुत्र ईसब, खालिद पुत्र मोहम्मद, अल्ताफ पुत्र नवाब, डोला पुत्र समसु निवासी घाटा शमसाबाद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तीन गांवों के 15 लोगों के खिलाफ पत्थर तस्करी का मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी हालत में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नही जाएगा।