{"_id":"5be82879bdec22696b239ccc","slug":"51541941369-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन आज
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन आज
तावडू। खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन सोमवार सुबह 10:30 बजे नगर के मेवात मॉडल स्कूल में किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में करीब एक हजार बच्चों भाग लेंगे। यह जानकारी इंसपेक्टर वेद प्रकाश ने दी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश का कहना है कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क हादसों में कमी लाना है। प्रति वर्ष सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है तथा बड़ी संख्या में लोग घायल भी होते हैं। यातायात नियमों की जानकारी न होना तथा उनकी अनदेखी हादसों का एक बड़ा कारण भी है। उन्होंने बताया कि बीते महीने स्कूल स्तर पर तीन लेबल की परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम , द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रहीं है। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर उत्तीर्ण आने वाले बच्चों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ब्यूरो