फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वाजपेयी की मृत्यु की वजह से गिरफ्तारी का कार्यक्रम शुक्रवार को नहीं हो सका

वाजपेयी की मृत्यु की वजह से गिरफ्तारी का कार्यक्रम शुक्रवार को नहीं हो सका

Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
वाजपेयी की मृत्यु की वजह से गिरफ्तारी का कार्यक्रम शुक्रवार को नहीं हो सका
वाजपेयी के निधन से गिरफ्तारी का कार्यक्रम रद्द
विज्ञापन


पुन्हाना। कथित तौर से पुलिस की गोली से गत 7 अगस्त को मारे गए साबिह नेहदा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से पुन्हाना की अनाजमंडी में दिए जा रहे धरने और आज युवाओं की प्रस्तावित गिरफ्तारी के कार्यक्रम को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद शुक्रवार को स्थगित किया गया। वहीं 18 अगस्त को सैकड़ों युवाओं की गिरफ्तारी होने और 19 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने की प्रक्रिया में दिल्ली पुलिस प्रशासन से धरना की मंजूरी ले ली गई है। शुक्रवार को पुन्हाना की अनाजमंडी में धरना स्थल पर पूर्व पशुपालन मंत्री मोहम्मद इलयास की अगुवाई में अटल जी की मृत्यु पर शोक सभा आयोजित की गई तथा दो मिनिट का मौन रखा गया।
पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास, कांग्रेस नेता ऐजाज खां ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी देश की जानी मानी हस्ती थी उनकी मृत्यु की वजह से उनको श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि साहिब नहेदा की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 8 अगस्त से ही धरना दिया जा रहा है वहीं 16, 17 और 18 अगस्त को गिरफ्तारी देने का प्रस्ताव था। इसी कड़ी में 16 अगस्त को मेवात के शीर्ष 31 नेता और पूर्व मंत्री व विधायक, पूर्व विधायकों ने गिरफ्तारी दी थी। शुक्रवार को सैकड़ों युवाओं द्वारा गिरफ्तारी का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन अचानक देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इंतकाल की वजह से आज की गिरफ्तारी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया अब 18 अगस्त को सैकड़ों युवा गिरफ्तारी देंगे तथा 19 अगस्त से दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तराखंड के देहरादून शहर की एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने के आरोपी शब्बीर को गिरफ्तार करने के लिए गत सात अगस्त को पुन्हाना खंड के गांव पटाकपुर में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शब्बीर को पकड़ लिया था लेकिन ग्रामीणों ने शब्बीर को जबरन पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया था। दोनों पक्षों में हुई गोलीबारी में नहेदा निवासी 22 वर्षीय साहिब नाम के युवक की मृत्यु हो गई थी। 11 दिन बीत जाने के बाद भी साहिब का शव दफनाया नहीं जा सका है। साहिब की हत्या का आरोपी ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है जबकि पुलिस ने मामले की जांच तक कुछ भी कहने से इंकार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो--पुन्हाना की अनाज मंडी में चल रहे धरने पर अटल जी की आत्मा की शातिं के लिए दो मिनिट का मोन धारण करने नेता और प्रमुख लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed