फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   51 thousand withdrawn from the account

खाते से निकाले 51 हजार

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
51 thousand withdrawn from the account
तावडू। क्षेत्र में बैंक कर्मचारी बन खाताधारक के खाते से 51,497 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डालाबास निवासी तारीफ ने बताया कि तावडू के एचडीएफसी बैंक में उसका बचत खाता है। तारीफ के मुताबिक गत 13 सितंबर बैंक कर्मचारी बनकर एक शातिर ने उनके मोबाइल पर फोन करके बताया कि उनके एटीएम कार्ड में कुछ तकनीकी समस्या आ गई है। जिसका समाधान करना है। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर आए एक पासवर्ड को बताना होगा। पीड़ित खाताधारक ने विश्वास कर मोबाइल पर आए पासवर्ड को उन्हें बता दिया। थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से पैसे निकलने के संदेश मोबाइल नंबर पर आना शुरू हो गए। आरोप है कि शातिर ने मोबाइल ओटीपी लेकर उनके खाते से 4 बार में कुल 51,497 निकाल लिए। उन्होंने शातिर के मोबाइल पर फोन कर निकाली गई रकम लौटाने की मांग की तो वह 10-15 दिनों में रकम को लौटाने की बात कहकर उन्हें बहकाता रहा। रकम नहीं लौटाई तो पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने इसकी जांच साइबर सेल को नूंह को सौंपी। साइबर सेल जांच के बाद गत मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed