{"_id":"6296780d7ed4833a3c5534ad","slug":"50-year-old-american-woman-staying-in-hotel-dies-noida-news-noi65168233","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में ठहरी 50 वर्षीय अमेरिकी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में ठहरी 50 वर्षीय अमेरिकी महिला की मौत
विज्ञापन
नोएडा। अमेरिका की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की एक होटल में मौत हो गई। मंगलवार सुबह महिला को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला अपने पति के साथ सेक्टर-26 स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत सेप्टिक शॉक से हुई है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अमेरिका की रहने वाली 50 वर्षीय मिशेल रे दो सप्ताह पहले पति विलियम थॉमस के साथ नोएडा आई थी। विलियम नोएडा में सेक्टर-15 स्थित थर्मोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में कंसल्टेंट हैें और सितंबर 2021 से काम कर रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से विलियम अपनी पत्नी मिशेल रे के साथ सेक्टर-26 स्थित स्वास्तिक होटल के कमरा नंबर-205 में ठहरे हुए थे। मंगलवार सुबह मशेल की तबीयत अचानक खराब हुई तो पति ने सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
क्या है सेप्टिक शॉक
यह वह स्थिति है जब किसी का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है। इससे बॉडी में सूजन आ जाती है। ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसका असर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है। ब्लड क्लॉट बनने लगते हैं। ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने लगता है। इसमें शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते।
विज्ञापन
सोसाइटी के फ्लैट में मिला आईटी कंपनी के मैनेजर का शव
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी में एक आईटी कंपनी के मैनेजर का शव फ्लैट के अंदर मिला। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से जालौन के रहने वाले 25 वर्षीय गजेंद्र यादव सेक्टर 63 स्थित एक आईटी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करते थे। वह सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में रहते थे। सोमवार सुबह से ही गजेंद्र घरवालों का फोन नहीं उठा रहे थे तो उनके मामा ने कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची तो अंदर से कुंडी लगी थी। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर फर्श पर युवक का शव पड़ा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गजेंद्र ने रविवार रात अपने दोस्तों के साथ फ्लैट पर पार्टी की थी। पार्टी के बाद उसके दोस्त चले गए। गजेंद्र ही फ्लैट पर अकेला था। पुलिस को फ्लैट के अंदर से शराब की बोतल व नमकीन मिली है। आशंका है कि हार्ट अटैक के चलते युवक की मौत हुई है।