फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 thousand looted by attacking the shopkeeper, 5 nominated

दुकानदार पर हमलाकर 50 हजार लूटे, 5 नामजद

Sun, 01 May 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
50 thousand looted by attacking the shopkeeper, 5 nominated
तावडू। उपमंडल के गांव हसनपुर रोड पर दुकानदार विकास पर हमलाकर 50 हजार रुपये और एक सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद देवेंद्र, मनोज, रणसिंह, संडू और गुल्लू सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित विकास निवासी गांव हसनपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव पाड़ा में उसकी एक दुकान है। वह 29 अप्रैल की शाम कार में सवार होकर दुकान से घर आ रहा था। जब वह गांव हसनपुर के निकट पहुंचा तो आरोपी देवेंद्र ने हथियार के बल पर कार को जबरन रुकवा लिया और गाड़ी की चाबी को छीन ली। इसके बाद आसपास छिपे 6-7 लोगों ने कार के शीशे तोड़कर जबरन उसे बाहर खींच लिया और उस पर डंडे-रॉड से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उससे 50 हजार रुपये और दो तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को देकर पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हसनपुर निवासी आरोपी देवेंद्र, मनोज, रणसिंह, संडू और गुल्लू सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed