फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 percent farmers ready to give land in Birampur

बीरमपुर में 50 फीसदी किसान जमीन देने को तैयार

Sun, 09 Jan 2022 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
50 percent farmers ready to give land in Birampur
जेवर के रन्हेरा गांव में सहमति के लिए सार्वजनिक बैठक में मौजूद गांव के किसान। - फोटो : Grnoida
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए किसानों से ली जाने वाली जमीन के लिए दूसरे दिन प्रशासनिक टीम ने बीरमपुर व रन्हेरा गांव के किसानों के साथ बैठक की। बीरमपुर के 50 प्रतिशत से अधिक किसानों ने जमीन देने के लिए सहमति दी। वहीं, रन्हेरा गांव में किसानों ने चार गुना मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर सामूहिक असहमति दी लेकिन 20 किसानों ने भूमि देने के लिए सहमति भी दी है। अधिग्रहण की प्रक्रिया से पहले प्रशासनिक टीम ने नायब तहसीलदार ज्योत्सना सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जेवर के बीरमपुर ओर रन्हेरा गांव में सार्वजनिक बैठक करते हुए किसानों से आवश्यक 70 प्रतिशत सहमति देने की अपील की। बीरमपुर में 396 में से 205 किसानों ने जमीन अधिग्रहण के लिए सहमति दी। रन्हेरा गांव में किसानों ने सार्वजनिक रूप से सहमति लेनी पहुंची टीम का विरोध करते हुए असहमति कराई। कुछ किसानों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही। वहीं, प्रशासनिक टीम का दावा है विरोध के बावजूद 20 किसानों ने अपनी जमीन देने के लिए सहमति पत्र दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed