फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 more corona case in Nooh

नलहड़ मेडिकल कॉलेज में 2 डॉक्टर और स्टाफ नर्स संक्रमित

Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
5 more corona case in Nooh
नूंह/तावडू। पिछले सप्ताह से जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को पांच और नए मामले सामने आए। संक्रमित लोगों में नलहड़ मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और पल्ला, सुनारी गांव की महिला शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। इनमें से 71 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 31 का इलाज जारी है।
विज्ञापन

पल्ला गांव की एक महिला को जहर खाने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं तावडू के सुनारी गांव की महिला को भी बीमार होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां जांच करने पर वो दोनों पॉजिटिव पाई गई। इससे पहले शनिवार को पुन्हाना खंड के सटकपुरी गांव में एक कंपनी में 8 मामले सामने आए थे। अनलॉक के बाद से कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। लगातार नए केस आने से स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की जांच में जुट गया है। जोरासी पीएचसी के मुख्य चिकित्साधिकारी कपिल देव ने बताया कि सुनारी गांव के दंपती को 5 जून पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने से पहले इनके नमूने जांच के लिए भेजे थे। रविवार सुबह महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जल्द ही पूरे गांव को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि जिले में 6921 लोगों को निगरानी पर रखा गया, जिनमें से 4469 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। फिलहाल 2662 लोगों की निगरानी जारी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 5960 लोगों के नमूने जांच के लिए पीजीआई रोहतक और गुरुग्राम की एक निजी लैब में भेजे हैं, जिनमें से 5651 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 102 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 201 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर अरविंद ने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed