फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 houses coming between Eastern Corridor were demolished, villagers lying on the track

ईस्टर्न कॉरिडोर के बीच आ रहे 5 मकान तोड़े, पटरी पर लेटे ग्रामीण

Wed, 13 Apr 2022 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
5 houses coming between Eastern Corridor were demolished, villagers lying on the track
ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी गांव में चल रहे डीएफसीसी के प्रोजेक्ट के बीच आ रही जमीन से घर तोड़ती जिला ? - फोटो : Grnoida
दादरी। जिला प्रशासन ने मंगलवार को पुलिस के साथ बोड़ाकी गांव में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) की ईस्टर्न कॉरिडोर परियोजना के बीच आ रहे पांच मकानों को भारी विरोध के बीच हटा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर बिना नोटिस दिए ही घर उजाड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया और दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लेटकर घर न तोड़ने की मांग भी की, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों की एक नहीं सुनी। वहीं, पटरी पर लेटकर विरोध करने के दौरान राजधानी एक्सप्रेस आ गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

दरअसल, ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक रेलवे लाइन बोड़ाकी तक आ रही है। जिले में बोड़ाकी के साथ कई जगह पर जमीन के छोटे-छोटे हिस्सों पर प्रशासन को कब्जा नहीं मिला है। इसमें बोड़ाकी गांव में भी कॉरिडोर के बीच पांच मकान आ रहे थे जो कुलदीप भाटी, प्रवीन कुमार, किरनपाल, साहब सिंह और रामपाल के थे। मंगलवार को दादरी तहसील के एसडीएम आलोक गुप्ता बड़ी संख्या में पुलिस और डीएफसीसी के अफसरों के साथ मकानों को हटाने पहुंचे। सुबह नौ बजे से ही गांव में पुलिस तैनात थी। अचानक पुलिस को देखकर ग्रामीण दंग रहे गए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जमीन का मुआवजा और मकानों की कीमत दिलाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कुछ महिलाएं और पुरुष लेट गए। इसी समय दिल्ली की ओर से डिब्रूगढ़ राजधानी आ गई। पटरी पर ग्रामीणों के होने से पुलिस अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर पटरी से हटाया। आपातकालीन ब्रेक लगाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दो मिनट तक ठहरी रही। ट्रेन जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने पटरी को दोनों तरफ से घेर लिया और ग्रामीणों को वहां तक जाने नहीं दिया। पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मकानों में रखे सामान को जबरन बाहर निकाल दिया व पेड़ों और मकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...साहब दो दिन की मोहलत दे दो
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान महिला कोमल देवी और ममता ने एसडीएम दादरी के सामने गिड़गिड़ाकर दो दिन की मोहलत मांगी। उन्होंने कहा कि साहब दो दिन में मकान खाली कर देंगे। आप भी परिवार वाले हो। हमारा सामान टूट-फूट रहा है। महिलाओं के आग्रह से पुलिस और प्रशासन का दिल नहीं पसीजा और मकानों को हटाने की कार्रवाई जारी रखी। महिलाएं और बच्चे राते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed