फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 detained by mixing water and chemical in milk tanker

दूध के टैंकर में पानी और केमिकल मिलाते 5 को हिरासत में लिया

Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
5 detained by mixing water and chemical in milk tanker
आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : Grnoida
दूध के टैंकर में पानी और केमिकल मिलाते 5 को हिरासत में लिया
विज्ञापन

जारचा। दादरी पुलिस ने दूध से भरे टैंकर में पानी और केमिकल मिलाते पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, टैंकर को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर कोतवाली पहुंची खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दूध के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने मिलावटी दूध को नष्ट करा दिया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना पर बुधवार दोपहर 11 बजे जारचा मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास होटल पर छापा मारा गया। मौके पर कुछ लोग दूध के टैंकर में पानी के साथ केमिकल मिला रहे थे। पुलिस टीम ने अमन, विक्की निवासी सिकंदराबाद, प्रवेश निवासी शामली, कृष्णा और सोनू निवासी अलीगढ़ को हिरासत में ले लिया। जबकि, मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। टैंकर चालक कृष्णा ने बताया कि वह राजस्थान से दूध से भरा कैंटर लेकर हापुड़ और पिलखुआ स्थित दुग्ध कंपनी आते हैं। अपना जेब खर्च निकालने के लिए वह चिटहेरा स्थित होटल संचालकों को टैंकर से करीब 300 लीटर दूध निकालकर 18 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच देते हैं। इसके बाद टैंकर में पानी के साथ चीनी और केमिकल मिलाकर दूध की मात्रा को पूरा कर देते हैं। इस तरह से एक माह दो बार प्रति चक्कर 5400 रुपये मिल जाते हैं। वहीं, होटल संचालक दूध को सिकंद्राबाद स्थित डेयरी पर बेच देते हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे खाद्य अधिकारियों ने टैंकर में भरे दूध के सैंपल लेकर लैब भेज दिए। खाद्य निरीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि मौके पर मिली मिलावटी सामग्री जब्त कर ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी दादरी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियोें को हिरासत में लेकर खाद्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed