फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 children received black belts in the Karate Belt Grading Exam

Noida News: कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 5 बच्चों को मिली ब्लैक बेल्ट

Mon, 02 Feb 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
5 children received black belts in the Karate Belt Grading Exam
विज्ञापन


नोएडा (संवाद) । सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में रविवार को ट्रेडिशनल शितोरियो कराटे-डू एसोसिएशन की ओर से बच्चों के लिए बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चे शामिल हुए। विभिन्न बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रेडिंग के बाद 5 बच्चों को ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई जो कराटे में उच्च स्तर की उपलब्धि मानी जाती है। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले बच्चों में आरना शर्मा, प्रिशा सक्सेना, दिविशा राजपूत, अंशिका गुप्ता और सर्वत्र यादव शामिल हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजय शर्मा, कमल थापा एवं अन्य पदाधिकारियों ने बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कराटे बच्चों में अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास विकसित करता है और भविष्य में उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article