{"_id":"5fce6bc38ebc3ecf931db620","slug":"5-arrested-for-betting-on-india-australia-t20-match-mewat-news-noi5526803166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच पर सट्टा लगाने में 5 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच पर सट्टा लगाने में 5 दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच पर सट्टा लगाने में 5 दबोचे
तावडू। भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में शहर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स व नकदी भी बरामद की गई है।
थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि गत रविवार शहर पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर-15 में मोहम्मदपुर रोड पर एक मकान में आरोपी वारिस पुत्र अली मोहम्मद निवासी तावडू वार्ड नंबर-3, रफीक पुत्र कमरुद्दीन, राहुल पुत्र जुहरुद्दीन, फखरुद्दीन पुत्र अहमद निवासी गांव गुढ़ा, कमालुद्दीन पुत्र इलियास निवासी शिकारपुर, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी वहां हार-जीत पर बोली लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से 12 हजार 500 रुपये नगद और 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।